फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheated Rs 6.20 lakh from farmer by posing as nephew

Kurukshetra News: भांजा बनकर किसान से 6.20 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 6.20 lakh from farmer by posing as nephew
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग ने किसान को 6.20 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपी ने भांजा बनकर किसान को अपने जाल में फंसाया था। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में हरनाम सिंह निवासी हंसाला ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 29 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे कॉल आई। कॉलर ने खुद को इंग्लैंड से उसका भांजा दीप बताया और उससे बातचीत की। इस दौरान उसने उसके खाते में 6.70 लाख रुपये डालने की बात कही। उसे दो लाख रुपये किसी एजेंट को देने हैं। दो लाख रुपये उसे देकर बकाया रकम अपने पास रख लेना। उसे लगा कि यह उसका भांजा दीप बोल रहा है। उसने उसके पास मोनी कुमारी के नाम से एक खाता नंबर भी भेज दिया।
विज्ञापन

उसी दिन अपने आढ़ती से दो लाख रुपये लेकर बैंक से उस खाते में एनईएफटी करवा दी। उसके बाद फिर से कॉल आई कि उसके भांजे दीप की इंग्लैंड की आईडी ब्लॉक हो गई है। उसे डेढ़ लाख रुपये उसके खाते में डालने होंगे। 30 नवंबर को उसने अपने जानकार से रुपये लेकर खाते में जमा करवा दिए। 30 नवंबर अपने जानकार सुखविंद्र सिंह से 1.65 लाख रुपये और एक लाख रुपये मोनी कुमारी के खाते में डलवा दिए। बाद में आरोपी उससे बार-बार रुपये की मांग करने लगा। शक होने पर उसने रिश्तेदारी में बातचीत की तो उसे धोखाधड़ी का पता चल गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed