फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheated Rs 12.26 lakh by sending it to Mumbai instead of Australia

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया की जगह मुंबई भेजकर ठगे 12.26 लाख रुपये

Wed, 30 Oct 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 30 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 12.26 lakh by sending it to Mumbai instead of Australia
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा देकर 12 लाख साढ़े 26 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दंपति, उसके बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सारी रकम लेने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को ऑस्ट्रेलिया की जगह मुंबई में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

केशव निवासी कुरुक्षेत्र ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युगांक और उसके माता-पिता उनकी दुकान से खरीदारी करने आते थे। इस दौरान आरोपी ने उसे 22 लाख रुपये में वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने की पेशकश की। विश्वास करके उसने पांच फरवरी को दो लाख रुपये आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। साथ ही अपने कागजात आरोपी को पकड़ा दिए। अगले सप्ताह 14 फरवरी को आरोपी ने मेडिकल, ट्रैवल इंश्योरेंस व एक सर्टिफिकेट के नाम पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। तीसरे दिन साढ़े छह हजार रुपये मेडिकल कराने के नाम पर ऑनलाइन दिए थे।
विज्ञापन

अगले महीने 15 मार्च को आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर वीजा की कॉपी डालकर आठ लाख रुपये आगामी प्रक्रिया के लिए मांगे थे। वीजा देखकर उसने चार लाख रुपये तुरंत, तीन लाख रुपये का चेक और एक लाख रुपये पे-टीएम के जरिए ट्रांसफर कर दिए। अगले सप्ताह 22 मार्च को आरोपी ने मेडिकल व ट्रैवल इंश्योरेंस भेजकर छह लाख रुपये टिकट कराने के एवज में मांगे और 10 दिन में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। 27 मार्च को आरोपी ने उन पर छह लाख रुपये देने का दबाव डाला, जिस पर उसने कहीं से छह लाख रुपये का इंतजाम करके नकद आरोपी को दिए। 18 अप्रैल को आरोपी ने उसे टिकट भेज दी। दो दिन बाद आरोपी युगांक व अमनदीप ने उसे एयरपोर्ट छोड़ दिया और उसे होटल का पता व एजेंट का नंबर व्हाट्सएप पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे ऑस्ट्रेलिया की जगह मुंबई पहुंचा दिया और बताया कि उसे मुंबई से मेलबर्न भेज देंगे। यहां आरोपियों का एक और साथी चंदन उसे अपने साथ ले गया। उसने आरोपी चंदन से टिकट और फ्लाइट बारे में पूछा तो आरोपी ने बंदूक निकालकर उसे चुपचाप लगने की धमकी दी। यहां आरोपी ने उसे काफी प्रताड़ित किया। एक मई को उसने अपनी टिकट का स्टेटस जांचा तो टिकट फर्जी थी। उसने और जांच की तो उसका वर्क वीजा, वर्क लेटर, इंश्योरेंस व मेडिकल फर्जी पाया गया। कुछ दिन बाद वह घर लौटा और आरोपियों से अपनी सारी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी उसे धमकी देने लगे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed