चैत्र चौदस मेले की पुख्ता तैयारी : चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम अजय चोपड़ा ने कहा कि चैत्र चौदस मेले में देश व प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसमें तमाम विभागों की तरफ से उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां भिखारियों के लिए एक अलग स्थल निर्धारित किया जाएगा, वहीं राज पुरोहितों और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे। सरस्वती तीर्थ पर किसी भी भिखारी को भीख मांगने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं, सरस्वती तीर्थ के सामने बाजार लगाने पर भी पाबंदी रहेगी।
एसडीएम मंगलवार को 26 से 28 मार्च 2017 तक सरस्वती तीर्थ पर लगने वाले तीन दिवसीय चैत्र चौदस मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मेले के हर क्षेत्र की पल पल पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। जहां मेले को सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, वहीं शहर के हर प्रवेश द्वार पर पुलिस की नाकाबंदी कर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था और शौचालयों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सरस्वती तीर्थ में स्वच्छ जल भरने के आदेश भी दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने ओर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री बंद करवाने के लिए पुलिस को विशेष आदेश दिए हैं। उन्होंने मेले के दौरान बिजली की निरंतर सप्लाई के इंतजाम करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। इस अवसर पर पीएनबी बैंक के मैनेजर रितेश गेरा ने सरकार की कैशलेस स्कीम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी चैत्र चौदस मेले में बैंक की तरफ लोगों को कैशलेस स्कीम के लिए जागरूक करने के लिए काउंटर लगाया जाएगा। इस मौके तहसीलदार अनिल बंसल, डीएसपी शीतल सिंह, नगरपालिका प्रधान अशोक सिंगला, सचिव सुशील कुमार व रामकुमार, बीईओ राजकुमार, विक्रम चक्रपाणी, देवदत्त, लक्की शर्मा, बबलु चौबे, विष्णु दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
यह होगी मेली की व्यवस्था
-गोताखोरों के नाम और मोबाइल नंबर किए जाएंगे अंकित
-फर्स्ट एड पोस्ट और एंबुलेंस करेगी सेवा
-पुलिस कर्मचारी रखेंगे सुरक्षा व्यवस्था पर नजर
-मेला क्षेत्र के सेक्टरों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे
-विभिन्न दिशाओं में पुलिस चेक पोस्ट भी लगाए जाएंगे
-अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी