{"_id":"662ed5f99e10cdefd701b8a4","slug":"changes-in-weather-continue-heat-is-also-showing-its-effect-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-117400-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मौसम में बदलाव जारी, गर्मी भी दिखा रही असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मौसम में बदलाव जारी, गर्मी भी दिखा रही असर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। सुबह धूप खिली। दोपहर बाद बादल छा गए। हालांकि इस दौरान गर्मी ने अपना पूरा असर दिखाया। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थ व पंखों का सहारा लिया। उधर, मौसम के जानकार आगामी दिनों में मौसम में बदलाव होने की बात कह रहे हैं। रविवार को पूरे दिन मौसम का कुछ इसी तरह का हाल बना रहा। सुबह तेज धूप खिली तो जैसे जैसे दिन चढ़ा और दोपहर के 12 बजे तो बादल छा गए। जिससे धूप का असर कम हो गया। इसके बाद फिर से कुछ देर बाद चटख धूप निकल आई।
तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह ढककर राहत पाते दिखाई दिए, जबकि घरों और बाजारों में भी लोग पंखा का सहारा लेकर गर्मी से बचने नजर आए, वहीं सड़कों से गुजर रहे राहगीर भी गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। पारा बढ़ने के चलते अब गर्मी का असर बढ़ने लगा है, जिसके कारण अब बाजार भी दोपहर के समय सूने दिखाई देने लगे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है।
कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर से देखने को मिल रहा है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा, जिससे जहां सुबह के समय तापमान में कमी रहने की संभावना है तो वहीं दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार बने हुए है जबकि तेज हवा के असर के कारण अगले कुछ दिनों में लू का असर होने की संभावना बनी हुई है।