फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Changed weather patterns, fog remained throughout the day

बदला मौसम का मिजाज, दिन भर छाया रहा कोहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Changed weather patterns, fog remained throughout the day
Changed weather patterns, fog remained throughout the day - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। जिला भर में सर्दी ने दस्तक दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार का दिन इस बार के मौसम में अब तक सबसे ठंडा माना जा रहा है और लोगों को भी ठंड का अहसास होने लगा। दिन भर कोहरा छाया रहा तो ठंडी हवाएं भी चलती रही।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा था तो मंगलवार को अधिकतम 28 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी मौसम और सर्द होगा, जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम 17 डिग्री रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगे सर्दी और भी बढ़ेगी। इस माह के दूसरे पखवाड़े में सर्दी का पूरा अहसास होने लगेगा। उधर, लोगों ने मंगलवार को ही गर्म कपड़े पहनने शुरू दिए तो लोग सुबह व शाम को गर्म खाने-पीने की चीजों की ओर आकर्षित दिखाई दिए। उधर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. आशीष तनेजा का कहना है कि बदलते मौसम में खांसी, बुखार व अन्य बीमारी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। जिसके चलते पहले से ही खुद को सुरक्षित रखना ही बड़ा उपाय है। सर्दी से बचाव रखना चाहिए तो पूरी बाजू के कपड़े पहने। सोते समय बिना कपड़ा ओढ़े न सोए। खाना भी गर्म करके ही खाना चाहिए तो वहीं ठंडी चीजों के खाने से परहेज रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed