फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chance of drizzle, will get relief from heat, Kurukshetra

बूंदाबांदी की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Chance of drizzle, will get relief from heat, Kurukshetra
गर्मी से राहत पाने के लिए ब्रह्मसरोवर में नहाते लोग और बच्चे। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कई दिनों से सताने वाली गर्मी से बुधवार को राहत मिलने की अनुमान है। मौसम विभाग अनुसार बूंदाबांदी की 40 प्रतिशत संभावना से मौसम में परिवर्तन आएगा। सुबह और शाम ठंडी हवा चल सकती है, जिस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
संभावना से एक दिन पहले मंगलवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। पूरा दिन पिछले कई दिनों की तरह गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम ही था। सुबह से लेकर दोपहर 12 और शाम चार बजे से लेकर देर रात तक राहत देने वाली हवा चली। हालांकि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक गर्मी ने सताया भी, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले यह कम ही थी। देर शाम समय ब्रह्मसरोवर पर लोग घूमते नजर आए।
विज्ञापन

चार दिन से रोजाना मौसम में दो-दो डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट जारी है। पारा 45 डिग्री से 38 डिग्री पर आ गया है और बुधवार को संभावित बूंदाबांदी के चलते तापमान दो डिग्री और गिरावट के साथ 36 पर आ सकता है। इसके साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी एक से डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग अनुसार आगामी बृहस्पतिवार को बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed