फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chaitra Chaudas fair starts today, devotees will arrive in large numbers

Kurukshetra News: चैत्र चौदस मेला आज से, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Chaudas fair starts today, devotees will arrive in large numbers
पिहोवा। तीन दिवसीय चैत्र चौदस मेले का शुभारंभ वीरवार को होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासनिक तौर पर मेले के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला क्षेत्र को आठ सेक्टरों में बांटा गया है और हर ओर सुरक्षा से लेकर अन्य पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मेले का उद्घाटन सूचना प्रसारण केंद्र में उपायुक्त नेहा सिंह की ओर से किया जाएगा। मेले की तैयारियों को जानने के लिए बुधवार को सरस्वती तीर्थ पर उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार ने निरीक्षण किया साथ ही अधीनस्थों को मेले को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मेले में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करते हैं तथा पूजा करते हैं। एसडीएम ने बताया कि सरस्वती तीर्थ के तट पर विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। सुरक्षा तथा सफाई पर विशेष फोकस के साथ कार्य किया गया है। मेले के बाद भी सफाई व्यवस्था को इसी प्रकार रखा जाएगा ताकि शहर में गंदगी न फैले। सभी विभागों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए हैं।
विज्ञापन




चैत्र चौदस मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
चैत्र चौदस मेले की तैयारी के लिए सभी एमपीएचएस व एमपीएचडब्ल्य द्वारा मेले के दौरान स्वास्थ्य गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। मेला नोडल अधिकारी डाॅ. शिवनीत कौर द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। सरस्वती तीर्थ पर आयोजित चैत्र चौदस मेला को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घाट और इसके आसपास के क्षेत्र में एंटी फ्लाई एक्टिविटी की और मेला में आए हुए दुकानदारों को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के बारे में जागरूक किया। पीने के पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए ओटी टेस्ट किये गये। स्वास्थ्य विभाग की मंजीत स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ कुलदीप, विजय, तेजवीर, प्रदीप व मनदीप एमपीएचडब्ल्यू द्वारा ओटी टेस्ट व बीटी के सैंपल लिए गए। इस अवसर पर सभी एमपीएचएस व एमपीएचडब्ल्य द्वारा सरस्वती घाट, गलेडवा रोड, गुहला रोड, पुराना बाजार, गुरुद्वारा रोड इत्यादि एरिया में एंटी फ्लाई, एंटी लार्वा व स्वच्छता एक्टिविटीज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed