फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CET: English grammar turned around when you got entangled in maths, Kurukshetra

सीईटी : गणित में उलझे तो अंग्रेजी ग्रामर ने घुमाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
CET: English grammar turned around when you got entangled in maths, Kurukshetra
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड व दस्तावेज के संबंध में जानकारी देते कर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोई गणित में उलझा तो किसी को अंग्रेजी की ग्रामर ने घुमाया। किसी को सामान्य ज्ञान नहीं आया तो कोई परीक्षा से आकर गलत उत्तर देने पर उलझन में पड़ गया। यह नजारा शनिवार दोपहर रेलवे रोड पर सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर का था।
सीईटी के लिए हजारों की संख्या में अभ्यर्थी धर्मनगरी पहुंचे थे। परीक्षा को लेकर उनके मन में काफी उधेड़बुन चल रही थी। कई अभ्यर्थी पहली बार ऐसी परीक्षा देने पहुंचे थे, जो परीक्षा को लेकर नर्वस थे और पहले परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी उनको प्रेरित कर रहे थे। सुबह के सत्र में समय से पहले ही अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गए थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पूरी जांच पड़ताल के बाद उनको प्रवेश दिया। हालांकि एक अभ्यर्थी 10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंची तो कर्मियों ने उसे लौटा दिया, मगर मिन्नतें करने के बाद उसे प्रवेश मिल गया।
विज्ञापन

कई महिला अभ्यर्थी जेवर के साथ केंद्र पहुंची तो कर्मियों ने उनको गहने उतारने के बाद ही प्रवेश दिया। वहीं परीक्षा के बाद अभ्यर्थी खुशनुमा अंदाज से परीक्षा केंद्र से बाहर निकले। बाहर उनका इंतजार कर रहे परिजनों ने उनसे परीक्षा संबंधी जानकारी ली। किसी ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने का आश्वासन दिया तो जिनकी परीक्षा सही नहीं रहीं, उनको परिजनों ने दूसरे अवसर के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल नहीं था पेपर
हिसार से आए दीपक ने कहा कि वह रोडवेज बस से आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंच गया था। परीक्षा केंद्र तलाशने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पेपर बेहद ही सामान्य था, कोई ज्यादा मुश्किल प्रश्न नहीं थे। उसे उम्मीद है कि वह यह परीक्षा पास कर लेगा।
गणित ने उलझा दिया
कैथल से आए दीपक ने बताया कि उसका पेपर बहुत अच्छा हुआ है। गणित के सवालों ने उसे थोड़ा उलझाया जरूर था, उसने सब प्रश्न हल कर दिए। पेपर में कुछ तर्कपूर्ण प्रश्न भी थे, जिनका जवाब देना थोड़ा कठिन रहा। किसी को ओएमआर सीट नहीं दी गई।
ग्रामर लगी मुश्किल
हिसार से आए संदीप ने बताया कि पेपर न ज्यादा मुश्किल था और न ही ज्यादा आसान था। उसने काफी अच्छी तैयारी कर रखी थी। उसका पेपर बहुत अच्छा हुआ है, लेकिन ग्रामर काफी मुश्किल लगी। गणित के सवाल भी उलझन में डालने वाले थे।

सामान्य ज्ञान ने छकाया
नरवाना से आए मनदीप ने बताया कि उसे काफी देर के बाद परीक्षा मिला। पेपर आसान ही था, मगर सामान्य ज्ञान ने उसे छका दिया। पेपर के बाद उसने बाहर आकर इंटरनेट के जरिये कुछ प्रश्न के उत्तर तलाशे, जो ठीक होने पर राहत की सांस ली।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की आईडी जांचते पुलिसकर्मी।  संवाद

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की आईडी जांचते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

 अभ्यर्थी के गले से चेन निकलवाती पुलिसकर्मी।  संवाद

अभ्यर्थी के गले से चेन निकलवाती पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed