फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cash, goods stolen from house and shop, Kurukshetra

मकान और दुकान से नकदी, सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cash, goods stolen from house and shop, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। पवन मार्केट में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चौकीदार उस तरफ गश्त पर आया तो उसने इसकी सूचना दुकानदार को दी। उसके बाद डायल 112 नंबर पर कॉल करके दुकानदार ने पुलिस को मौके पर बुलाया।
विकास शर्मा वासी पिहोवा ने बताया कि बीती रात वह दुकान बंद करके घर गया था सुबह चौकीदार ने उसे सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और शटर खुला है। रात को चोरों ने सबसे पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा। उसके बाद ताले के पास से शटर को मोड़ कर चोर अंदर घुस गए और शीशे को तोड़ कर लैपटॉप, रिपेयर के लिए ग्राहकों से आए सात-आठ मोबाइल और गल्ले से 2000 की नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

उधर, वार्ड-12 बाईजी वाली गली में भी चोरों ने मंदिर में गए एक परिवार की गैरमौजूदगी में ताला चटका लिया। ज्ञान चंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी चरण कौर के साथ शिवरात्रि पर अरुणाय मंदिर में गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह लौटे तो अंदर किचन का ताला टूटा हुआ मिला। मकान से सिलिंडर गायब था। अंदर जाने पर पता चला कि कमरे में रखे दो मोबाइल भी चोर ले गए। ज्ञानचंद के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बाइक पर सिलिंडर ले जाते हुए दिख रहे हैं। उनकी फुटेज पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed