फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cash from home, jewelery worth Rs 1.5 lakh stolen

घर से नगदी, डेढ़ लाख रुपए के जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cash from home, jewelery worth Rs 1.5 lakh stolen
सेक्टर तीन स्थित एक सूने घर से चोर 17 हजार की नकदी व करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इस वारदात से आसपास के लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे किसी काम के चलते एक दिन पहले घर से बाहर गए हुए थे। अगले दिन जब दोपहर करीब ढाई बजे घर में वापस आए तो घर में सामान बिखरा मिला। यह देख वह हैरान रह गए। जांच की तो देखा कि घर में चोरों ने एक खिड़की की ग्रिल तोड़ने की कोशिश की हुई थी, लेकिन उन्हें पहली मंजिल पर खिड़की का शीशा भी टूटा मिला। इसकी ग्रील भी तोड़ी हुई थी, जिससे आशंका है कि चोर यही से घुसे होंगे। चोर अलमारी में रखी 16 हजार 750 रुपए की नगदी और करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। थाना सदर प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर करवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्त में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed