{"_id":"e6f3c322cdb439cb6a204cc6a14f9686","slug":"cash-bank-theft-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर से साढ़े पांच लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर से साढ़े पांच लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 26 Feb 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से दिनदहाड़े पल्सर बाइक पर सवार दो लुटेरे किसान के हाथों से साढ़े पांच लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है।
किसान बचगांवा निवासी रमेश चंद्र अपने भाई सुभाष चंद्र के साथ बैंक से रुपये निकालने आया था। बैंक के बाहर लूट की घटना का शोर मचते ही हड़कंप मच गया। डीएसपी निर्मल सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
रमेश चंद्र ने बताया कि वह अपने भाई सुभाष चंद्र के साथ आहिल्या बाई चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकलवाने के लिए आया था।
बैंक खाते से साढ़े पांच लाख रुपये निकलवा कर बाहर आया कि बाइक सवार युवक थैला छीनकर फरार हो गए। किसान ने बताया कि लुटेरों ने सफेद हेलमेट पहना था। वे छठी पातशाही गुरुद्वारे वाली सड़क की ओर भाग निकले। उन्होंने पीछा भी किया था, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
बैंक से सीसीटीवी की फुटेज मांगी
डीएसपी निर्मल सिंह के मुताबिक बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मांगी गई है। रिकॉर्डिंग से लुटेरों की जानकारी जुटाने में मदद मिल सकती है। सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी चाननराम के कहा कि दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बेटे की शादी के लिए निकाले थे रुपये
किसान सुभाष चंद ने बताया कि उनके बेटे की शादी छह मार्च को है। विवाह की तैयारियों और अन्य कार्यों के लिए उन्होंने कुरुक्षेत्र रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से साढ़े पांच लाख रुपये निकलवाए थे, लेकिन बैंक के बाहर से ही लुटेरे लेकर फरार हो गए।
सीटीटीवी की रेंज से बाहर थे लुटेरे : बैंक मैनेजर
पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक जेएन सिंह के अनुसार सीटीटीवी कैमरे चालू थे, लेकिन लूट की ये वारदात कैमरों की रेंज से बाहर हुई। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता के हाथ से छीना गया नोटों का थैला इतना कमजोर था कि थैले की एक तनी ग्राहक के ही हाथ में रह गई।
पुलिस चौकी से चंद कदम दूर वारदात
लूट की वारदात सुभाष मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित अहिल्याबाई चौक पर हुई। लुटेरे वारदात के बाद आराम से गायब हो गए। इससे पहले भी चौक के आसपास बैंक उपभोक्ताओं से लूट की वारदात हो चुकी हैं।