{"_id":"6223bee8cead0f3b4b41fb67","slug":"cash-and-mobile-snatched-by-placing-knife-on-neck-waist-kurukshetra-kurukshetra-news-knl100975099","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन, कमर पर चाकू रखकर नकदी और मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्दन, कमर पर चाकू रखकर नकदी और मोबाइल छीना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड पर सब्जी की फेरी लगाने वाले व्यक्ति की गर्दन और कमर पर चाकू लगाकर दो युवक शनिवार की सुबह मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 15 हजार रुपये, आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि थे। आरोपियों ने अपना मुंह ढका हुआ था। थाना कृष्ण गेट पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शत्रुघ्न राय वासी वासुदेव बनुआ थाना सिवाई पट्टी मुजफ्फरपुर (बिहार) हाल किराएदार साधु मंडी ने कहा कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। वह शनिवार की सुबह सब्जी खरीदने के लिए अपने रिक्शा पर सब्जीमंडी जा रहा था। सलारपुर रोड पर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचा तो दो युवक आए और रिक्शा का हैंडल पकड़कर उसे रोक लिया।
एक युवक ने अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और दूसरे ने कंबल ओढ़ा हुआ था। जब तक वह कुछ समझता एक युवक ने उसकी गर्दन पर और दूसरे ने उसकी कमर पर चाकू रख दिया। कंबल ओढ़े युवक ने कंबल उतार कर उसके ऊपर डाल दिया। दोनों युवक उससे मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में करीब 15 हजार रुपये, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और टीकाकरण प्रमाणपत्र था।
विज्ञापन
घटना के बाद वह घबरा गया और कंबल घटनास्थल पर फेंक कर अपने घर में जाकर छिप गया। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।