फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cash and jewelery worth five lakh stolen from the house of a retired lecturer from KU, case registered

कुरुक्षेत्र: सेवानिवृत्त प्रोफेसर दंपती के घर से 10-12 गोल्ड मेडल, पांच लाख की नकदी व जेवरात चोरी, दिल्ली गया था परिवार

Fri, 11 Feb 2022 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Feb 2022 01:32 AM IST
सार

परिवार दिल्ली गया हुआ था जब लौटे तो ताले टूटे मिले। सारा सामान घर में बिखरा पड़ा था। सूचना पर सीन ऑफ क्राइम और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से जांच पड़ताल की गई।

विज्ञापन
Cash and jewelery worth five lakh stolen from the house of a retired lecturer from KU, case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में चोरों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर को निशाना बनाते हुए 10-12 गोल्ड मेडल सहित पांच लाख रुपये नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात तब हुई जब पूरा परिवार रिश्तेदारी में दिल्ली गया हुआ था। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके सीन ऑफ क्राइम और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


आजाद नगर थानेसर वासी एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर अरुणा शर्मा ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति डॉ. कृष्ण शर्मा भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हैं। पांच फरवरी को वे अपने पति और बेटे के साथ घर पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में दिल्ली गईं थीं। बुधवार देर शाम वे वापस घर लौटे तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन

 

जांच करने पर पाया कि स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ है तथा बेडरूम के पीछे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। स्टोर रूम में रखी दो अलमारियों की जांच की तो उसके लॉक टूटे मिले। अलमारियों से करीब पांच लाख रुपये की नकदी, करीब दो तोले सोने की चेन सेट, पांच-पांच ग्राम की दो सोने की अंगूठियां, एक डायमंड की अंगूठी, टॉप्स, चांदी का पायजेब, चांदी की अंगूठियां तथा लॉबी में लकड़ी की अलमारी से उनके पति के 10-12 गोल्ड मेडल गायब थे। चोर घर से डीवीआर भी चुरा ले गए थे। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करके शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीन ऑफ क्राइम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर जुटाए तथ्य : प्रतीक कुमार
थाना कृष्णा गेटी प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर अंगुलियों के निशान उठाए हैं। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम ने भी जानकारी जुटाई है। मामले को ट्रेस करने के लिए पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।


शादी समारोह में फोटो खिंचा रही थी महिला, डेढ़ लाख रुपये से भरा पर्स चोरी
कुरुक्षेत्र। शांति नगर से लाडवा अनाज मंडी धर्मशाला में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने आया था। परिवार की महिला के पर्स में डेढ़ लाख रुपये थे। महिला फोटो खिंचवाने गई तो चोरों ने सोफे पर डेढ़ लाख रुपये से भरे पर्स पर हाथ साफ कर दिया।


वेद प्रकाश शर्मा वासी गांव शांतिनगर ने लाडवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ बारात में अनाज मंडी धर्मशाला लाडवा में गए थे। उसकी भाभी सत्या देवी हल्के नीले रंग का पर्स लिए हुए थी, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये थे। सत्या देवी उस पर्स सोफे पर रखकर फोटो खिंचवाने चली गई। इसी दौरान किसी ने पर्स चुरा लिया। परिवार ने एक युवक पर पर्स चोरी करने का संदेह जताया है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति की वीडियोग्राफी पुलिस को सौंपकर जांच में शामिल करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।


आंगनबाड़ी से चुराया सामान
गांव लुखी आंगनबाड़ी से चोर 20 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। आंगनबाड़ी वर्कर सीमा वासी हाल वासी सलारपुर रोड ने झांसा थाना में दी शिकायत में बताया वह सुबह नौ बजे आंगनबाड़ी पहुंची तो वहां से एक सिलिंडर, एक चूल्हा, दरी, पंखा, साबुन, सर्फ, तीन बर्तन सेट, आटा 23 किलो, चावल साढ़े 36 किलो, चीनी 42 किलो 200 ग्राम, तेल 19.475 लीटर चोर चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed