{"_id":"6121369f8ebc3e79a27a719d","slug":"case-registered-for-sending-objectionable-message-to-dda-kurukshetra-news-knl80651191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में तैनात डीडीए (डिस्ट्रिक डिप्टी अटार्नी) ने कैथल कोर्ट के डीडीए पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। साथ ही इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुरुक्षेत्र निवासी डीडीए प्रद्युमन कुमार पुलिस कमिश्नर पंचकूला कार्यालय में बतौर डीडीए तैनात हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि कैथल कोर्ट में तैनात डीडीए सुरजीत कुमार ने 26 जून को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो भेजे हैं, जिससे वह मानसिक रूप से आहत है।
दूसरी ओर डीडीए सुरजीत कुमार ने इस आरोप पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता उनका रिश्तेदार है और आपसी विवाद के कारण वह 22 साल से अपनी पत्नी और बेटी से अलग रह रहा है। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि आरोप के संबंध में गुहला डीएसपी को 20 पेज का जवाब भेज दिया गया है। मामले से अभियोजन विभाग के निदेशक को भी अवगत कराया जाएगा। जांच में सभी बातें सामने आ जाएंगी। इस संबंध में डीएसपी किशोरी लाल ने कहा कि शिकायत के आधार पर सरकारी वकील की सलाह लेने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों ही रिश्तेदार हैं। मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।