फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   case on natwarlal

नटवर लाल, नपा सचिव और नायब तहसीलदार सहित नौ पर केस दर्ज

Thu, 12 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 12 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
लाडवा पुलिस ने एक प्राचीन मंदिर की दो बेशकीमती दुकानों को फर्जी तरीके से बेचने वाले नटवर लाल व उसका साथ देने वाले लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंदिर प्रबंधक आकाश गर्ग की शिकायत पर लाडवा नगरपालिका के सचिव हरिओम कंबोज, नायब तहसीलदार सहित नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर प्रबंधक आकाश गर्ग ने 28 अप्रैल को मंदिर की दुकानें बेचने वाले, खरीददार व नगरपालिका के सचिव, लेखाकार, नायब तहसीलदार व खरीददार आदी नौ व्यक्तियों के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कारवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से मामले की जांच कराई, जिसमें अपराध शाखा ने जांच करके अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने लाडवा पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कस्बे के बजाजा बाजार में मंदिर शिव नारायण मंगलसैन स्थित है जो रूलिया राम मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के बाहर मंदिर की ही तीन दुकानें हैं जो कई वर्षों से किराए पर हैं। इन दुकानों में दो दुकानों को बीती एक अप्रैल को भारतभूषण गर्ग ने लाडवा सब तहसील में रजिस्ट्री कराकर गांव बपदी निवासी सुखबीर को बेच दिया। मंदिर की दुकानें बेचे जाने के मामले का खुलासा होते ही मंदिर का पुजारी व प्रबंधक हरकत में आए और दुकानों से संबंधित नगरपालिका की एसेस्मेंट का रिकॉर्ड चेक किया। पालिका का रिकॉर्ड देखते ही मंदिर प्रबंधक आकाश गर्ग को रिकॉर्ड में हेराफेरी किए जाने की आशंका हुई। इन दुकानों की गृहकर की पुरानी रसीदों में दुकानें मंदिर के नाम दर्ज हैं जो अचानक एसेस्मेंट वर्ष 2013-14 में भारतभूषण के नाम दिखाई गई हैं और इनका प्रॉपर्टी नंबर भी बदल दिया गया है। इसके बाद मंदिर प्रबंधक, पुजारी व कस्बावासी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त व एसडीएम को मिले। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को सौंप कर त्वरित जांच करने के आदेश दिए थे। अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

'
इन धाराओं में किया गया मामला दर्ज
लाडवा पुलिस ने मंदिर की संपत्ति को फर्जीवाड़ा करके बेचने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-420, 467, 468, 471 व 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'
इनके खिलाफ दर्ज किया गया मामला
लाडवा पुलिस ने मंदिर की दुकानों को फर्जीवाड़ा करके बेचने के मामले में जिन नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है उनमें दुकानें बेचने वाला व्यक्ति भारतभूषण, खरीदार सुखबीर सिंह निवासी बपदी, खरीददार की जगह फोटो उतरवाने वाला दीपक निवासी लाडवा, गवाह दीपक निवासी लाडवा, नंबरदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रेमचंद, पूर्व सचिव नगरपालिका सुशील कुमार, मौजूदा पालिका सचिव हरिओम कंबोज व पूर्व लेखाकार नगरपालिका सलीम के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed