{"_id":"65f00446b7065acbea0f3028","slug":"case-on-charges-of-assault-and-abuse-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-115077-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मारपीट और गाली करने के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मारपीट और गाली करने के आरोप में केस
Tue, 12 Mar 2024 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सैनी मोहल्ले के एक व्यक्ति ने दो लोगों पर मारपीट करने, गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सैनी मोहल्ला निवासी घनश्याम निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पवन सैनी निवासी के मकान में अपने परिवार सहित किराए पर रहता है। आठ मार्च की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला प्रदीप सैनी नशे में उनके घर के सामने खड़ा होकर उसकी पत्नी और बेटी को गालियां देने लगा और ईंट उठाकर घर पर मारने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस को फोन करके बुलाया लेकिन प्रदीप मौके से भाग गया।
पुलिस जाने के बाद प्रदीप रात को करीब 10.00 बजे दोबारा से घर के सामने पहुंचा और गालियां देनी शुरू कर दी। जब उन्होंने बाहर जाकर उसको ऐसा करने से मना किया तो प्रदीप कुमार व उसके भाई अशोक कुमार ने उसके परिवार पर डंडों से हमला कर दिया और उससे मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।