{"_id":"658c875747fb6a7e6a0b4f85","slug":"case-of-murder-of-student-by-stabbing-enraged-by-non-arrest-of-accused-family-members-blocked-the-highway-in-front-of-the-police-post-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-11007-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू घोंपकर छात्र की हत्या का मामला : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजनों ने पुलिस चौकी के सामने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू घोंपकर छात्र की हत्या का मामला : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजनों ने पुलिस चौकी के सामने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। गुमथला गढू गांव में मंगलवार को हुए छात्र आदित्य हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुमथला गढू पुलिस चौकी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे तक लगे जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग रखी। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
सूचना पाकर चौकी प्रभारी और थाना सदर प्रबंधक मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी रजत गुलिया के द्वारा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होने के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया। वहीं पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से आदित्य के शव का पोस्टमार्टम कराया। आशंका के चलते पुलिस की मौजूदगी में आदित्य का अंतिम संस्कार कराया गया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गांव की अनाज मंडी में गुल्ली डंडा खेलते समय आदित्य का गांव के ही तीन किशोरों के साथ झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बाद वे किशोर चले गए थे। बाद वह किशोर गांव के प्रिंस के साथ बाइक पर आए और शुभकरण को पकड़कर उस पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया था। उसके बाद प्रिंस ने आदित्य की गर्दन में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी और गौरव कौशिक ने पोस्टमार्टम किया। डॉ. नरेश सैनी का कहना है कि गर्दन में चाकू लगने से आदित्य की मौत हुई है। इसके अलावा उसके सिर और पांव में भी चोट लगी हुई थी। विसरा भी केमिकल जांच के लिए पंचकूला लैब भेजा जाएगा।
तीन नाबालिग आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि आदित्य हत्याकांड में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी प्रिंस सहित दूसरे की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।