फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case of investigation of Sri Guru Granth Sahib Prakash Asthan in Kurukshetra, Haryana Committee investigate

Kurukshetra: श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश अस्थान की जांच का मामला, पड़ताल करेगी हरियाणा कमेटी

Tue, 07 May 2024 02:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 May 2024 02:37 PM IST
सार

जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का सत्कार एवं मर्यादा सिख कौम के लिए काफी महत्व रखती है, लेकिन हरियाणा पुलिस के जवानों ने सभी मर्यादों की उल्लंघन करते हुए सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Case of investigation of Sri Guru Granth Sahib Prakash Asthan in Kurukshetra, Haryana Committee investigate
जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश अस्थान की चैकिंग किए जाने के मामले की हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी गहन जांच करेगी। इसके लिए हरियाणा कमेटी ने एक कमेटी गठित की है, जो कि पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। यह जानकारी एचएसजीएमसी प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने दी। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का सत्कार एवं मर्यादा सिख कौम के लिए काफी महत्व रखती है, लेकिन हरियाणा पुलिस के जवानों ने सभी मर्यादों की उल्लंघन करते हुए सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह से हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के प्रकाश अस्थान की जांच की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ, कि किसी वीआईपी या वीवीआईपी के आगमन पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के प्रकाश अस्थान या फिर दरबार साहिब की सुरक्षाकर्मियों द्वारा जांच की गई हो। परंतु हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के आगमन से पहले गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब नारायणगढ़ में सुरक्षाकर्मियों ने सारी मर्यादाओं की उल्लंघन करते हुए सिखों की धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बर्दाश्त के लायक नहीं, इसलिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी में हरियाणा कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर व कार्यकारिणी सदस्य टीपी सिंह शामिल हैं। यह जांच कमेटी पूरे मामले की पड़ताल करके अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed