फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case of fraud of Rs 37 lakh from a couple...the victim met SP to demand action

Kurukshetra News: दंपती से 37 लाख की धोखाधड़ी का मामला...पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग के लिए एसपी से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud of Rs 37 lakh from a couple...the victim met SP to demand action
कुरुक्षेत्र। फर्जी सहकारी समिति खोलकर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में बुधवार को शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने शिकायतकर्ता को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने सभी आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

बता दें सुमन देवी निवासी अमर कॉलोनी पिपली ने समिति के प्रधान भगवंत गिल व प्रबंधक मीनू खन्ना पर विभिन्न तरीके से उनके साथ करीब 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने जांच का जिम्मा शाहाबाद डीएसपी रणधीर सिंह को दी है। उधर, समिति के प्रधान भगवंत गिल ने आरोपों को गलत बताया है। साथ ही तथ्य पेश करने का दावा किया है। वहीं डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि अभी उनके पास पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed