फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case of collapse of bridge under construction on SYL canal: Nawazish's body found 100 meters away from the incident site.

एसवाईएल नहर पर निर्माणाधीन पुल गिरने का मामला : घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला नवाजिश का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case of collapse of bridge under construction on SYL canal: Nawazish's body found 100 meters away from the incident site.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव में गत दिवस एसवाईएल नहर पर निर्माणाधीन लोहे का पुल गिरने से नहर में लापता हुए नवाजिश (21) का शव वीरवार को पांच घंटे की मशक्कत के बाद बरामद हुआ।
गोताखोरों की चार टीमें सुबह ही उसकी तलाश कर रही थी। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूर ही उसका शव मिल गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साजिद निवासी बिलौचपुर जिला बागपत ने बताया कि किरमिच गांव में नहर पर लोहे का पुल निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उसका भतीजा नवाजिश, शहजाद और अमजद खान पुल पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान हाइड्रा मशीन का कंप्रेसर फटने से पुल बीच से लचक खाकर टूट गया था। इस दौरान वह तीनों नहर में गिरकर गए थे। पुल का काम कर रहे अन्य मजदूरों ने रस्सी फेंककर अमजद और शहजाद को बाहर निकाल लिया था, मगर नवाजिश नहर में बह गया था। वीरवार को गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने नवाजिश का शव नहर से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed