फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   case filed on three person allegation of teasing dowry

दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति, ननद और ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
case filed on three person allegation of teasing dowry
कस्बे की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति मनोज कुमार, ननद कुसुम चावला और ननदोई सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2021 में मनोज से हुई थी। तभी से उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मई 2021 में उसके ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया था। आरोप है कि पति ने व्यापार करने के लिए दो लाख रुपये की डिमांड रखी और नहीं देने पर उससे मारपीट की गई। महिला ने जुलाई 2021 में शाहाबाद पुलिस थाना में इसकी शिकायत सौंपी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसके पति के कई लड़कियों के साथ संबंध हैं, जिसकी कॉल डिटेल सौंपी गई है। वूमेन सेल को दी शिकायत के बाद उसके ससुराल वाले 10 अगस्त को पेश हुए जहां पर उसके पति ने अपनी गलती कबूल कर ली और शाहाबाद पुलिस को माफीनामा भी सौंपा। उसके पति ने कहा था कि वह अपनी पत्नी के साथ घर बसाने के लिए तैयार है और कुछ दिनों के अंदर वह अलग मकान लेकर रहेगा। शिकायत में कहा गया कि उसका पति आज तक उसे लेने के लिए नहीं आया और न ही कोई फोन किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed