फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case filed against candidate for giving cash to influence voters

Kurukshetra News: मतदाता को प्रभावित करने के लिए नकद राशि देने पर प्रत्याशी पर दर्ज होगा मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Case filed against candidate for giving cash to influence voters
कुरुक्षेत्र। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से नकदी ले जाकर उसका प्रयोग चुनाव में मतदाताओं अथवा किसी अन्य व्यक्ति को रिश्वत या प्रलोभन के उद्देश्य से करता है तो इस धनराशि को संबंधित प्रत्याशी के चुनावी खर्च के खाते में जोड़ने के साथ-साथ उस पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने सहायक खर्च पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वायड टीमों, स्टेटिक सर्विलांस टीमों, वीडियो सर्विलांस टीमों, वीडियो व्यूविंग टीमों, अकाउंटिंग टीमों, एमसीएमसी तथा एक्सपेंडिचर मोनिटरिंग सैल के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता की पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

यदि धनराशि का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए होता पाया जाता है या कोई व्यक्ति पैसे बांटते हुए पकड़ा जाता है तो धनराशि प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जोड़कर संबंधित के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। बैंक टीम भी धनराशि को इधर-उधर ले जाते समय आरबीआई द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करेगी। इस कार्य पर स्टेटिक सर्विलांस टीमें व फ्लाइंग स्क्वायड टीमें निरंतर नजर रखेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान होने वाली प्रत्येक मीटिंग, रैली व जनसभा की वीडियोग्राफी वीडियो सर्विलांस टीमों के माध्यम से करवाई जा रही है। इन टीमों द्वारा भाषण भी रिकॉर्ड करवाए जा रहे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं संबोधन में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं किया गया। वीएसटी द्वारा उपलब्ध करवाई गई वीडियो व विवरण के आधार पर वीडियो व्यूविंग टीम संबंधित कार्यक्रम के खर्च का आकलन करेगी और इसकी रिपोर्ट तैयार करके अकाउंटिंग टीम को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्टेटिक सर्विलांस टीमें अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों आदि की चेकिंग कर रही है तथा अवैध रूप से ले जाई जा रही नकदी व उपहार आदि वस्तुओं पर निगरानी रख रही है। सी-विजिल एप या अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों पर फ्लाइंग स्क्वायड टीमें त्वरित कार्रवाई करते हुए इन शिकायतों पर संज्ञान लें रही है। एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) प्रत्याशियों द्वारा प्रसारित करवाए जाने वाले विज्ञापनों की अनुमति देने तथा मीडिया में प्रकाशित समाचारों व विज्ञापनों पर नजर रखने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed