फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   case against two including naib tehsildar

Kurukshetra News: नायब तहसीलदार सहित दो पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
case against two including naib tehsildar
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत। विज्ञ​प्त
कुरुक्षेत्र। नए बस स्टैंड के नजदीक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की करीब 50 करोड़ रुपये कीमत की दो कनाल 19 मरले जमीन को खुर्दबुर्द करने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पंचकूला ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर एसीबी ने लैंड एक्विजिशन ऑफिस पंचकूला के तत्कालीन नायब तहसीलदार शिवराज सिंह और लुधियाना निवासी अमन जैन सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। एचएसवीपी ने 1990 में यह जमीन अधिग्रहित की थी, जिसमें कई सेक्टरों की सीवर लाइनें गुजरती हैं। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने फर्जी पत्र जारी कर जमीन रिलीज करने का प्रयास किया, जबकि यह अधिकार केवल राज्य सरकार के पास है। दो पटवारी और एक कानूनगो की भूमिका की भी जांच होगी।
विज्ञापन

पुराने मालिकों ने जमीन पर शोरूम के प्लॉट काटकर बेच दिए और रजिस्ट्री कराई, जो बाद में रद्द की गई। शहर निवासी दीदार सिंह सेखों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद 17 फरवरी को एसीबी को जांच के आदेश मिले थे, इसके बाद नायब तहसीलदार का तबादला रोहतक कर दिया गया। वह अब आगे की जांच एसीबी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed