फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Career counseling session organized at Mahatma Jyotiba Phule Skill Center Bahlolpur

Kurukshetra News: महात्मा ज्योतिबा फुले स्किल सेंटर बहलोलपुर में कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित

Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Career counseling session organized at Mahatma Jyotiba Phule Skill Center Bahlolpur
लाडवा। महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर में मंगलवार को युवाओं के कैरियर मार्गदर्शन के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया। इस दौरान स्किल सेंटर में पढ़ने वाले छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


फाउंडेशन के ओर से आए कृष्णमन सिंह सैनी ने कहा कि यह केंद्र न केवल तकनीकी शिक्षा देने का कार्य कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि यहां विद्यार्थियों को वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की ट्रेनिंग, डिजिटल लर्निंग टूल्स, प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


काउंसलिंग सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने भी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रिकल, फिटर, वेल्डिंग, एग्री-प्रोसेसिंग, फैशन डिजाइनिंग आदि में मौजूद रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी समझाया कि कैसे स्किल डेवलपमेंट से न केवल युवाओं को रोजगार प्राप्त होता है बल्कि वे स्वरोजगार के माध्यम से भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस मौके पर कई अभिभावकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की और स्किल सेंटर द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और वातावरण की सराहना की। इस अवसर पर सेंटर स्टाफ, प्रशिक्षण और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed