फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Car hit grandfather and grandson, grandson's condition critical, PGI refer

Kurukshetra News: दादा पोते को कार ने मारी टक्कर, पोते की हालत नाजुक, पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Car hit grandfather and grandson, grandson's condition critical, PGI refer
पिपली। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अ​धिकारी पूछताछ करते हुए।
पिपली। लाडवा रोड की साइड में साइकिल लेकर खड़े दादा-पोते को एक कार ने चपेट में ले लिया और पोता उछलकर कार के अगले शीशे से जा टकराया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और पोते की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दादा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कार के अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह उस वक्त हुआ जब बुजुर्ग जयसिंह साइकिल पर अपने पोते को बैठाकर स्कूल छोड़ने के लिए गया और लाडवा रोड के समीप पहुंचने पर वे रोड पार करने के लिए साइड में खड़े हो गए, इतने में एक कार ने साइकिल समेत दादा-पोते को चपेट में ले लिया। घायल दादा-पोता जिला जींद के गांव देबन के रहने वाले हैं और यहां बिहोली मोड़ से आगे गांव पुरबिया में किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन


70 वर्षीय जयसिंह ने पुलिस को बताया कि उसका 11 वर्षीय पोता शिवम सरकारी स्कूल बजीदपुर में पढ़ता है और रोज की तरह वह साइकिल पर उसे स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। बिहोली मोड़ पर पहुंचा तो वहां सड़क पार करने के लिए साइड में खड़ा हो गया था। इसी दौरान लाडवा की तरफ से लाडवा की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और आरोपी चालक फरार हो गया। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिस गाड़ी से हादसा हुआ उसे कब्जे में लिया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed