फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Car driver dies after being hit by a canter

Kurukshetra News: कैंटर की टक्कर लगने से कार चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Car driver dies after being hit by a canter
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर पिंडारसी गांव के निकट देर रात कार और कैंटर की आमने-सामने की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रमेश कुमार 40 निवासी पबनाबा जिला कैथल के रूप हुई। रमेश कुमार खेतीबाड़ी का काम करता था। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में नवीन कुमार निवासी हथलाना जिला करनाल ने बताया कि वह अपने जीजा रमेश कुमार और दोस्त अंकुश के साथ सोमवार रात निजी कार्य से पबनाबा गांव जा रहे थे। उसका जीजा रमेश कुमार अपनी कार में जा रहा था। वह अपने दोस्त अंकुश के साथ अपनी गाड़ी में रमेश कुमार के पीछे चल रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे पिंडारसी गांव के बस अड्डे के निकट पहुंचे तो ढांड की तरफ से आए कैंटर ने उसके जीजा की कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही उसके जीजा की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसका जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने कार रोककर अपने जीजा को संभाला और कार से बाहर निकाल कर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच करके उसके जीजा को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed