{"_id":"68128153a45720306605dce3","slug":"car-collided-with-a-trolley-one-ku-employee-died-four-injured-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135055-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्राले से भिड़ी कार, कुवि के एक कर्मी की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्राले से भिड़ी कार, कुवि के एक कर्मी की मौत, चार घायल
विज्ञापन
लाडवा। मृतक हरकेश का फाइल फोटो।
लाडवा। रादौर रोड पर बडशामी गांव के पास देर शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति मौत गई है जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान हरकेश कुमार निवासी धौड़ंग रादौर यमुनानगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक हरकेश कुमार, राजकुमार, परवीन व दो अन्य व्यक्ति कार से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से अपनी ड्यूटी पूरी कर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह बडशामी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्राले ने कार में सीधी टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार चार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए और कार ट्रक में फंस गई। राहगीरों की सहायता से घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद हरकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी नागरिक अस्पताल कुुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया, जहां एक की हालत देर रात तक गंभीर बनी हुई थी। घायलों की पहचान राजकुमार निवासी भांभोल यमुनानगर, प्रवीण निवासी यमुनानगर तथा दो अन्य है। पांचों व्यक्ति आपस में दोस्त हैं और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नौकरी करते हैं। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पांच नकाबपोशाें ने की शराब ठेके पर लूटपाट, आठ हजार रुपये और शराब की पेटियां लूटी
पिहोवा। गांव मोहनपुर के शराब ठेके पर पांच नकाबपोशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। ठेके के सेल्समैन जसपाल सिंह ने थाना सदर में दर्ज मामले में बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे ठेका बंद कर वह सो गए। रात 12 बजे किसी ने शराब लेने के बहाने आवाज लगाई। जैसे ही उन्होंने ठेका खोला, तीन युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिराया, जबकि दो अन्य बाहर डंडों और भिंडों के साथ खड़े थे। हमलावरों ने जसपाल को पीटा, उनके हाथ-पैर बांधे व आठ रुपये नकद, दो मोबाइल और छह पेटी अंग्रेजी शराब, 21 पेटी देसी, पांच पेटी बीयर, दो पेटी आधे देसी, नौ पेटी पव्वे चुराकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।