{"_id":"6352f8f0c6a9052599282c2d","slug":"captivated-by-colorful-performances-kurukshetra-kurukshetra-news-knl125228584","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन
पंचायत भवन में बाल दिवस के उपलक्ष्य में डांस की प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के चौथे दिन शुक्रवार को बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य, फैंसी ड्रेस, फन गेम्स, बेस्ट ड्रामेबाज, वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 35 स्कूलों के 230 बच्चों ने भाग लिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह सिबिया ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों मे छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।
इस दौरान बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। फन गेम्स लड़कों की प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल पिहोवा के मानव ने प्रथम, गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पारस ने द्वितीय, मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विधा मंदिर के निशांत ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता के तृतीय समूह में विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद की गार्गी ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की दीपशिखा ने द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा की स्मृति ने तृतीय और सहारा काम्प्रेहेंसिव स्कूल कुरुक्षेत्र की दिव्यांशी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता के चतुर्थ समूह में डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा की भूमिका ने प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद की सिद्विमा ने द्वितीय, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की हंसिका ने तृतीय व डिवाइन पब्लिक स्कूल शाहाबाद की खुशी गर्ग ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्रथम समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की नंदनी ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र की शानवी ने द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा की दीपाली ने तृतीय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ी राम नगर की सृष्टि व लिटिल युनिक स्कूल कुरुक्षेत्र की युवान्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के पर्ल ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा के ध्रुव ने द्वितीय, अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के योवल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर लव शर्मा, रिंकु दुग्गल, बृज शर्मा, महीपाल शर्मा, मीना शर्मा, कान्ता चहल, सुमन, राजकुमार, स्वाति पाहवा, अनिता, सन्तोष, बाबू लाल चावला, राम कुमार, वीरभान आदि उपस्थित रहे।