फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Candidates contesting elections will have to account for every penny

Kurukshetra News: चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को एक-एक पैसे का रखना होगा हिसाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Candidates contesting elections will have to account for every penny
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव में सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्चों का पूरा हिसाब किताब रखना होगा। इन चुनावों में प्रत्याशियों को राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। अगर किसी भी स्तर पर आदेश का पालन नहीं होगा तो नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उक्त जानकारी उपायुक्त नेहा सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा राज्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चुनावी प्रक्रिया चल रही है। इन चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस आचार संहिता का पालन करना जरूरी है इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गईं है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा। अगर किसी अधिकारी व कर्मचारी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



दो मार्च को मतदान के दिन रहेगी छुट्टी

उपायुक्त ने आदेश जारी किए है कि राज्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार दाे मार्च को मतदान के दिन छुट्टी रहेगी। इस दिन सारी फैक्टरियों, बाजारी संस्थान, उद्योग, ट्रेड, दुकानों इत्यादि में सभी कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी ताकि सभी लोग अपना वोट डाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस्माईलाबाद के 13 वार्डों में 10539 लोग करेंगे मतदान
इस्माईलाबाद। नगर पालिका के अध्यक्ष पद का उपचुनाव दो मार्च को होगा। इसके लिए शहर के 10539 लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे। शुगर मिल के प्रबंधक निदेशक एवं इस्माईलाबाद के रिटर्निंग अधिकारी विरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस शहर में कुल 13 वार्डों में 13 बूथ बनाए गए है। इस शहर के वार्ड एक में 605 वोट है, जबकि वार्ड दो में 666, वार्ड तीन में 702, वार्ड चार में 1100, वार्ड पांच में 927, वार्ड छह में 776, वार्ड सात में 1088, वार्ड आठ में 869, वार्ड नौ में 917, वार्ड 10 में 747, वार्ड 11 में 622, वार्ड 12 में 689 व वार्ड 13 में कुल 831 वोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed