फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Candidate broken leg fracture on the road, Kurukshetra

टूटी सड़क पर अभ्यर्थी का पैर फ्रैक्चर

Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Candidate broken leg fracture on the road, Kurukshetra
पुलिस भर्ती के दौरान पैर में फैक्चर दिखाता युवक। - फोटो : Amar Ujala
पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के घायल होने का सिलसिला अभी भी जारी है। मंगलवार को तड़के हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। लेकिन, यह बारिश अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का सबब भी बन गई। एक अभ्यर्थी ट्रैक पर फिलकर गिर गया और उसका पैर फ्रेक्चर हो गया। बताया जाता है कि बारिश के कारण सड़क के एक हिस्से से डामर उखड़ गया था। अभ्यर्थी का पैर इस जगह पर पड़ते ही वह गिर गया। घायल को एलएनजेपी में दाखिल कराया गया। वहां से उसे पंचकूला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सुबह होने वाली दौड़ में पंचकूला निवासी अजय भी शामिल हुआ था। उसने आरोप लगाया कि बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था। वह दौड़ रहा था तो अचानक सड़क एक जगह से धंस गई, जिससे वह गिर गया और अपनी दौड़ पूरी नहीं कर पाया। उस वक्त दौड़ सिर्फ सौ मीटर रह गई थी वहां मौजूद कर्मचारियों से उसे सिविल अस्पताल भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पंचकूला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed