फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   came on the road in favor of the farmers

Kurukshetra News: किसानों के हक में सड़क पर उतरे

Wed, 12 Apr 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 12 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
came on the road in favor of the farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को किसानों के हक में सड़कों पर उतर आए और जमकर रोष जताया। उन्होंने समय पर गिरदावरी और मंडियों में फसल खरीद नहीं होने पर जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
वरिष्ठ नेता विशाल खुब्बड ने बताया कि पूरे प्रदेश में किसान सरकार की नीतियों से भारी रोष में हैं पूरे प्रदेश की 20 लाख एकड़ फसल को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। इस कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आप नेता जगबीर जोगनाखेडा ने बताया कि एक अप्रैल से स्पेशल गिरदावरी शुरू करवाई थी जो कि 10 दिनों में सिर्फ 2.50 लाख एकड़ हुई है।
विज्ञापन

अब सिर्फ पांच दिनों में 17.50 लाख एकड़ फसल की गिरदावरी संभव नहीं लग रही है उधर गिरदावरी ना होने पाने के कारण खेतों में पड़ी गेहूं का दाना भी काला पड़ने लगा है। आप नेता गुरुदेव सुरा ने बताया की पहले तो ई फसल पोर्टल नहीं चल रहा था अब सरकार किसानों की खराब फसल की गिरदावरी ना के बराबर करवा टाल रही है दूसरा जो किसान अपनी फसल को लेकर मंडियों में पहुंचे हैं उनकी खरीद भी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैबसिंह पटाकमाजरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री से यह मांग करती है कि जल्द खराब फसल की गिरदावरी का काम पूरा करवाकर मंडियों में फसल की खरीद शुरू करवाए किसानों की फसल बारदाने के बगैर खुले में पड़ी है। मंडियों में अधिकारियों की निगरानी में फसल खरीद तुरंत शुरू करवाई जाए। इस अवसर पर सरबजीत सिंह, संजय अग्रवाल, डॉ रोहतास रंगा, ईश्वर अमीन, फूल सिंह, गोपाल मेहरा, जयपाल गुप्ता, अजमेर सिंह कश्यप, रमेश लोटनी, रामनिवास, जोगा सिंह, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, साहिल बाबैन, राजेश चहल, हवा सिंह, मुनेश, रणबीर चहल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed