{"_id":"62ab91674cf3a25cdb024c53","slug":"ca-wants-to-become-second-witness-in-the-state-kurukshetra-news-knl1117573152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने 12वीं कक्षा की हरियाणा टॉपर साक्षी के साथ साझा की उसकी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने 12वीं कक्षा की हरियाणा टॉपर साक्षी के साथ साझा की उसकी खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल करने वाली पिहोवा की छात्रा साक्षी व उसके परिवार के साथ अमर उजाला ने खुशी साझा की। अमर उजाला की ओर से साक्षी के नंद कॉलोनी-दो आवास पर एक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में साक्षी और उसके परिजन शामिल हुए। अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में साक्षी केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। साक्षी ने सबसे पहले अपनी दादी सावित्री देवी, कमला देवी और मां संतोष को केक का पहला निवाला खिलाया।
कार्यक्रम के लिए साक्षी और उसके परिजनों ने पूरे अमर उजाला परिवार का आभार व्यक्त किया। साक्षी ने कहा कि अमर उजाला ने उनकी खुशी को दोगुना कर दिया है। इससे उसे आगे बढ़ने में काफी मदद भी मिलेगी। उनका लक्ष्य सीए बनकर अपने परिवार की मदद करना है। इसके लिए वह खूब मेहनत भी करेगी। वहीं बाबा श्रवण नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी साक्षी को सम्मानित किया। देर शाम उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फोन पर साक्षी से बातचीत की और उसका हौसला बढ़ाया। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने भी साक्षी के निवास पहुंचकर उसे शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सावित्री देवी, रामसिंह, संतोष रानी, मानसी, यश, फूलचंद, कमला देवी, बलबीर सिंह, सुमन रानी, शिवम, कुलदीप, राकेश, रघबीर, रीटा रानी, पूनम सहित अन्य मौजूद रहे।
साक्षी के पिता राम सिंह ने बताया उन्हें अपनी लाडली पर नाज है। उनकी बेटी ने उनका मान बढ़ा दिया है। वह अपनी बेटी को खूब पढ़ाएंगे। अपनी लाडली के परिणाम से बेहद खुश है। उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। बेटियां ही मां बाप की असली दौलत है। मां संतोष ने कहा कि साक्षी बचपन से पढ़ने में बहुत होशियार रही है। साक्षी जहां तक और जब तक पढ़ना चाहती है हम उसका पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
साक्षी ने बताया कि उसने 500 अंक में 496 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल किया। उसे इसकी खुशी तो है, मगर मन में कहीं न कहीं यह बात भी है कि वह दो अंक और प्राप्त कर लेती तो पहले स्थान प्राप्त करती और उसकी खुशी दोगुनी होती। भविष्य में वह पहला स्थान पाने के लिए मेहनत करेंगी।