फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bussiness

त्योहारी सीजन पर ऑटो बाजार के सरपट दौड़ने की उम्मीद, एडवांस बुकिंग शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
bussiness
त्योहारी सीजन पर ऑटो बाजार के सरपट दौड़ने की उम्मीद है। धनतेरस व दिवाली से पहले ही वाहनों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस समय मार्केट में स्कूटर की मांग ज्यादा है। इस बार बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। वहीं बाइक व कार का क्रेज भी कुछ कम नहीं है। एजेंसियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए चांदी के सिक्के, हेलमेट सहित अन्य तरह के गिफ्ट ऑफर कर रही हैं। उधर, चौपहिया वाहनों की बुकिंग भी खूब हो रही है, मगर वाहनों की शॉर्टेज चल रही है। इस बार जिलेभर में ऑटो बाजार से पांच करोड़ से ज्यादा की उम्मीद है।
विज्ञापन

सिंगला होंडा संचालक विनोद सिंगला ने बताया कि इस धनतेरस व दिवाली पर एक्टिवा या बाइक की बुकिंग करने पर चांदी का सिक्का दिया जा रहा है। वहीं डिलीवरी देने पर कंपनी की ओर से एक हेलमेट गिफ्ट दिया जाएगा। नवरात्रि से अब तक तकरीबन 200 दोपहिया वाहन बिक चुके हैं। करीब 25 एक्टिवा व 10 बाइक की बुकिंग हो चुकी है। ये सभी वाहन धनतेरस पर डिलीवर किए जाएंगे। कोरोना से पहले दिवाली पर सात सौ वाहन बिके थे जबकि इस बार केवल 200 वाहन ही बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वीपीएस मोटर्स संचालक भारत भूषण ने बताया कि कोविड महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर सेमी कंडक्टर चिप की शॉर्टेज चली हुई है, जिसकी वजह से गाड़ियां बनानी कम हो रही हैं। उनके पास धनतेरस व दिवाली को लेकर अब तक 35 गाड़ियों की बुकिंग की जा चुकी हैं जबकि उनके पास सिर्फ 18 गाड़ियां ही उपलब्ध हैं। नवरात्रि से अब तक कुल 55 गाड़ियां बिक चुकी हैं जबकि साल 2018 में दिवाली सीजन पर 75 से 80 व उससे पिछले साल करीब 100 गाड़ियां बिकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काई मोटर्स संचालक गौरव सैनी ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार मॉडल आ रहे हैं। सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के मॉडल पर धनतेरस के अवसर पर 1500 रुपये की छूट दी जा रही है। पिछले दो महीने में 100 गाड़ियां बिकी हैं। वहीं धनतेरस व दिवाली पर 30 गाड़ियां बिकने की उम्मीद है। अब तक छह गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।
राजिंद्र ऑटोमोबाइल संचालक राजीव सिंगला ने बताया कि इस बार ग्राहकों के लिए स्क्रेच कार्ड रखे गए हैं, जिनमें से कोई भी गिफ्ट निकल सकता है। उनके पास सीटी-100, प्लैटिना व अवेंजर्स दोपहिया वाहन हैं। इस बार 150 से 200 बाइक बिकने की उम्मीद है। 10-12 बाइक की बुकिंग की गई है। पिछले साल ढाई सौ से तीन सौ बाइक बिकी थी।

सरस्वती एजेंसी के मैनेजर सुनील ने बताया हर बार दिवाली के सीजन में उनके करीब 700 वाहन बिक जाते हैं। इस बार भी इसी उम्मीद से ग्राहकों का इंतजार किया जा रहा है। त्योहारों के अवसर पर हर मॉडल पर 2100 रुपये की छूट दी जा रही है। अब तक 40 वाहन की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस व विश्वकर्मा जयंती पर सबसे ज्यादा वाहन बिकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed