{"_id":"65cbeb5e3b3d355629032007","slug":"business-worth-more-than-rs-50-crore-stopped-due-to-farmers-movement-the-charm-of-the-market-is-disappearing-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-113622-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किसान आंदोलन से थमा 50 करोड़ से अधिक का कारोबार, गायब हो रही बाजार से रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किसान आंदोलन से थमा 50 करोड़ से अधिक का कारोबार, गायब हो रही बाजार से रौनक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फतेहचंद गांधी।
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर तीन दिन से बंद इंटरनेट से जिले में ही करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो चुका है जबकि माल ढुलाई के वाहन भी सुचारू रूप से नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में भी लाखों का काम रुकने का अनुमान लगाया जा रहा है। कारोबारियों की माने तो शहर में ही हर रोज करीब पांच करोड़ का कारोबार होता है जबकि जिला भर में यह 20 से 30 करोड़ तक होता है। हर छोटी दुकान से लेकर बड़े सामान तक की खरीदारी ऑनलाइन भुगतान के साथ ही जाती है, जो पूरी तरह से ठप है।
आजकल शादियों के सीजन में यह कारोबार और भी बढ़ जाता है। डिजिटल लेनदेन बंद होने के चलते बाजार से रौनक भी कम होने लगी है, जिसके चलते दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी दिखाई देेने लगी है। पंजाब की ओर जाने वाले रूट बंद होने से अब तक रोडवेज विभाग को ही लाखों का नुकसान हो चुका है। हालांकि रोडवेज के अधिकारी बसें बंद होने से नुकसान न होने का दावा कर रहे हैं जबकि कर्मचारियों की माने तो बंद की गई बसें हर रोज सामान्य दिनों में लाखों रुपये की आमदन विभाग को देती हैं।
बैरंग लौट रहे ग्राहक : पवन
बिरला मंदिर मार्केट में किराना कारोबारी पवन गोयल का कहना है कि उनके पास अधिकतर ग्राहक ऑनलाइन भुगतान कर खरीद करने वाले ही आते हैं, जो अब इंटरनेट बंद रहने से बिना खरीद के ही लौटने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने जेब में पैसा रखना तक छोड़ दिया है।
विज्ञापन
सरकार जल्द राहत दे : गांधी
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी का कहना है कि आज हर कोई डिजिटल भुगतान के साथ ही लेनदेन करता है, जो पिछले तीन दिन से ठप पड़ा हुआ है। 90 फीसदी से भी अधिक लोग हर छोटा सामान भी डिजिटल भुगतान से खरीद करते हैं। इंटरनेट बंद रहने से लोग बिना खरीद किए ही दुकानों से लौट रहे हैं। कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी के मुताबिक कुरुक्षेत्र शहर में ही हर रोज करीब पांच करोड़ का कारोबार होता है।