फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   business trouble in falling business

गिरते कारोबार ने बढ़ाई व्यवसायियों की परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
business trouble in falling business
महामारी की दूसरी लहर में लगे दूसरे लॉकडाउन के बाद अब फिर जीवन पटरी पर लौटने की कवायद कर रहा है। हालांकि महामारी के डर से लोगों को पूरी तरह निजात नहीं मिली है। ऐसे में व्यवसायी भी अपने कारोबार के गिरते ग्राफ व करों के बोझ से परेशान हैं। कोरोना ने जनजीवन के साथ व्यवसाय को भी अस्तव्यस्त कर दिया है। कोरोना का सामना करते हुए डेढ़ साल होने को है। इस दौरान जहां आम जनजीवन ठप रहा वहीं, व्यापार को भी मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा। त्यौहारों से लेकर निजी समारोहों तक को लोग हर्षोल्लास के साथ बड़े स्तर पर नहीं मना पा रहे हैं। इसका असर कारोबार पर भी पड़ा है। महामारी के दौर में लोगों की आमदनी में भी कमी आई है। व्यापारी वर्ग की परेशानी कारोबार में कमी को लेकर तो है ही, साथ ही सरकार से किसी तरह की रियायत न मिलने से भी व्यवसायी परेशान हैं।
विज्ञापन

शर्मा क्लॉथ हाउस के मालिक अनुज शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद बाजार तो खुल गए लेकिन बाजारों से रौनक गायब है बाजार सुनसान पड़े हैं और न ही बाजारों में कोई ग्राहक है। जिससे दुकानदारों को खर्चे निकालने मुश्किल हो गए हैं। पहले दुकानदार की दुकानों पर कई- कई कर्मचारी काम करते थे लेकिन काम नहीं होने के कारण सभी को खाली बैठकर समय गुजारना पड़ रहा है। अपने 20 वर्ष की दुकानदारी में बाजारों के इतने बदतर हालत कभी नहीं देखे।
विज्ञापन

ओम गारमेंट्स के मालिक सुंदरलाल ने कहा कि लॉकडाउन से पहले बाजारों में अच्छी खासी चहल-पहल रहती थी । ग्राहक भी ज्यादा मोल-भाव नहीं करते थे, लेकिन अब पूरे दिन में 2-4 ग्राहक आने से मोलभाव भी ज्यादा बढ़ गया है। ज्यादातर लोगों के रोजगार लॉकडाउन के कारण छीन गए हैं जिससे लोगों को रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। सरकार को चाहिए कि दुकानदार को लिए राहत पैकेज घोषित किया जाए ताकि दुकानदार भी अपने बच्चों का पेट पाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेप एंड स्टाइल स्टोर के मालिक पंकज कुमार ने बताया कि शादी ब्याह में त्योहारों में जूतों की खूब बिक्री होती थी, लेकिन लॉक डाउन की वजह से शादियों व त्योहारों में भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी गई है जिससे उनका रोजगार बुरी तरह से बर्बाद हो गया है। वहीं स्कूल बंद होने से भी जूतों की बिक्री पर गहरा असर पड़ा है। दुकानदारों को दुकानों का किराया निकालना मुश्किल हो गया है और संकट की इस घड़ी में दुकानों को छोड़कर जाएं तो कहां जाएं।
कोहली इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक साहिल कोहली ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले दुकान में लाखों रुपये का सामान खरीद कर रखा था, लेकिन सीजन शुरू होते ही लॉक डाउन लग गया। कुछ सामानों की वारंटी 1 या 2 साल के लिए होती है ऐसे में उन सामानों की वारंटी पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं लाखों का स्टॉक दुकान में बाउंड हो गए हैं, जिससे बैंकों से लिए हुए कर्ज पर ब्याज बढ़ता जा रहा है। संकट के इस दौर में समय निकालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के लिए भी सरकार को कुछ न कुछ राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

ओमायगो शॉप संचालक प्रतीक गाबा ने कहा कि उनका कार्ड वगैरा बनाने का काम है, लेकिन अभी शादियों में ज्यादा लोगों को आने की अनुमति नहीं है, जिस कारण लोग बहुत कम संख्या में कार्ड बनवा रहे हैं। वहीं धीरे-धीरे मार्केट में काम उठने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed