फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bullets echoed again in Dharamnagar, miscreants who came in three vehicles committed the crime

Kurukshetra News: धर्मनगरी में फिर गूंजी गोलियां, तीन गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने की वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bullets echoed again in Dharamnagar, miscreants who came in three vehicles committed the crime
मौके पर गिरा खाली खोल।
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी एक बार फिर गोलियों से गूंज उठी। कीर्ति नगर में रविवार रात करीब 12 बजे तीन कारों में सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें स्थानीय निवासी नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले वासियों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई की और उनकी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घायल को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घायल नरेश कुमार के चचेरे भाई रवि कुमार ने बताया कि हमलावरों ने रविवार रात वार्ड नंबर-चार में नरेश पर उस समय गोलीबारी की, जब वह अपने छोटे भाई को देखने के लिए घर के बाहर निकला था। हमलावरों ने करीब पांच गोलियां चलाईं जिनमें से एक गोली नरेश के पांव में लगी। रवि ने आरोप लगाया कि हमलावर शराब कारोबार से जुड़े हैं और नरेश पर दोबारा इस कारोबार में शामिल होने का दबाव बना रहे थे। नरेश ने हाल ही में शराब ठेके का काम छोड़कर पेंट का काम शुरू किया था और वह किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता था।
विज्ञापन

कुछ संदिग्धों को राउंड-अप किया : बलजीत
थाना कृष्णा गेट के प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खोल बरामद किए हैं और हमलावरों की दो गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। वहीं पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर कुछ संदिग्धों को राउंड-अप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश पुलिसकर्मी की आंख फोड़ने के मामले में डेढ़ साल से था जेल में
गोलीबारी में घायल हुआ नरेश पिछले डेढ़ साल से जिला जेल में बंद था, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। उस पर सीआईए टीम के एक पुलिसकर्मी की उसके क्षेत्र में कार्रवाई करने के दौरान हमला कर आंख फोड़ने का आरोप है। वह मामला भी कृष्णा गेट थाने में दर्ज है।
इस मामले के बारे में पुलिस का कहना है कि अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। घायल के बयान व स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

नहीं थम रही गोलीबारी, पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम
जिले में हाल ही में कई गोलीबारी की घटना सामने आ चुकी हैं। हाल ही में अमन ढाबे पर हुई गोलीबारी व उसके बाद पिहोवा में गोलीबारी के दो मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद पुलिस हर बार नाकेबंदी करने का दावा करती है लेकिन आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रहती है। फिर कई दिन तक उनकी तालाश में रहती है। अमन ढाबे में हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी तो अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ऐसा ही कुछ इस मामले में हुआ है कि पुलिस नाकेबंदी नहीं कर पाई और आरोपी पकड़ से बाहर निकल गए। इसके बाद पुलिस कुछ संदिग्धों को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed