फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bullet-ridden municipality kills two employees with collision, death

बुलेट सवार नगरपालिका दो कर्मचारियों को डंपर चालक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bullet-ridden municipality kills two employees with collision, death
कुरुक्षेत्र।राहुल। फाइल फोटो - फोटो : Kurukshetra
बुलेट पर नगर पालिका शाहाबाद से ड्यूटी के बाद घर के लिए रवाना हुए दो कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाहाबाद से 10 किलोमीटर दूर सढौरा मार्ग पर गांव उगाला के निकट हुई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप चोटिल होने के बाद दोनों कर्मचारियों को मुलाना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि गांव सढौरा निवासी गौरव डेढ़ वर्ष पहले नगर पालिका शाहाबाद में ग्रुप-डी में भर्ती हुआ था और शाहाबाद स्टेशन माजरी निवासी राहुल पिछले छह माह से जेई दयानंद की देखरेख में अप्रेंटिस पर था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ड्यूटी के बाद गौरव जब सढौरा के लिए चलने लगा तो राहुल भी गौरव के साथ जाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन घर जाते-जाते दोनों शाहाबाद में ही किसी काम से लेट हो गए और रात करीब साढे़ सात बजे वे बुलेट पर सवार होकर शाहाबाद से सढौरा के लिए चले, लेकिन शाहाबाद से मात्र 10 किलोमीटर दूर उगाला के पास मिट्टी से लद्दे डंपर चालक ने गौरव और राहुल की बुलेट को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

नगरपालिका में शोक की लहर
इन दोनों कर्मचारियों की मौत से नगरपालिका में शोक की लहर है। नपा प्रधान बलदेव राज चावला, सचिव सुरेंद्र मलिक, जेई दयांनद, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र मलिक, सुभाष चंद, गुरमीत सिंह, ओमपाल, कोमल, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, रमजान, मोनू, कुलजीत कौर, बलवान सिंह ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य के प्रति निष्ठावान थे गौरव और राहुल
उल्लेखनीय है कि इस दुनिया को अलविदा कह चुके गौरव और राहुल अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठावान थे। गौरव की ड्यूटी कंप्यूटर पर थी और शहर का हर व्यक्ति किसी भी काम की फीस जमा करवाने के लिए गौरव के पास ही पहुंचता था, इसलिए हर कोई गौरव से परिचित थे। वहीं, राहुल भी अपनी ड्यूटी को लेकर सदैव अलर्ट रहता था। दोनों ही कर्मचारी नगरपालिका में सबसे कम उम्र के थे और सभी सीनियर कर्मचारियों का रिगार्ड करते थे और तालमेल बनाकर चलते थे। इन दोनों की मौत का हर किसी कर्मचारी को दु:ख है।

कुरुक्षेत्र गौरव। फाइल फोटो।

कुरुक्षेत्र गौरव। फाइल फोटो।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed