फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   budget pass in kurushetra university council

केयू कार्यकारिणी परिषद की बैठक में 460 करोड़ रुपये का बजट का प्रस्ताव पारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
budget pass in kurushetra university council
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में 460 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पारित किया। बैठक में विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिट रिपोर्ट को भी पारित किया गया। केयू की कार्यवाहक कुलपति प्रो. नीता खन्ना की अध्यक्षता में 42 मुद्दों पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान वर्ष 2007 में निर्माण शाखा के अधिकारियों द्वारा किये गए लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिये सरकार के आदेशानुसार कमेटी का गठन किया गया, जिसमें बाहर से एक एक्सपर्ट को भी शामिल किया जाएगा। इस संदर्भ में गठित कमेटी जांच करेगी कि आखिर किन अधिकारियों की मिलीभगत से यह अनियमितता हुई थी। इसके अलावा बैठक में विभागों में प्रमोशन व चयन कमेटियों के नाम की अनुमति प्रदान की गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी परिषद ने प्रो. मंजूला चौधरी को डीन एकेडमिक अफेयर के टर्म को बढ़ाने की मंजूरी दी। इसके साथ ही डॉ. एसी राणा को फार्मेसी संस्थान के निदेशक के रूप में कार्य करने के कांट्रेक्ट को बढ़ाने की मंजूरी प्रदान की। कार्यकारिणी परिषद ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड आनर्स स्टडीज और इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च के शिक्षकों की पदोन्नति को भी स्वीकृति दी। लोकसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डा. दीपक राय ने बताया कि कार्यकारिणी परिषद ने डीन फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस का कार्यभार डीन फैकल्टी आफ लाइफ साइंस को देने की स्वीकृति प्रदान की गई। गर्वनमेंट कॉलेज फार गर्ल्स, बस्थली, करनाल द्वारा शुरू किए गए दो नए कोर्सों को चलाने की भी मंजूरी प्रदान की गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एसएफएस शिक्षकों के प्रमोशन के चैनल को खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई। कंप्यूटर साइंस विभाग के शिक्षक डॉ. रमेश कुमार कैत को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद की मंजूरी दी गई। बैठक में राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार 7वें वेतन आयोग के अनुसार विश्वविद्यालय सफाई कर्मचारियों और ग्रुप डी के कर्मचारियों के भत्तों में बढ़ोतरी करने की सिफारिश की गई। बैठक में विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया एवं पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed