फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BSP brainstormed on connecting all classes, Kurukshetra

बसपा ने सभी वर्गों को जोड़ने पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
BSP brainstormed on connecting all classes, Kurukshetra
बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते मुख्यातिथि रामजी गौतम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला संपन्न हुई। करीब चार घंटे चली बैठक में प्रदेश के 19 जिलों के प्रभारी व अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय नारे के तहत बसपा से सभी वर्गों को जोड़ने व सदस्यता अभियान तेज करने पर मंथन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता बसपा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह ने की। मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम, हरियाणा व दिल्ली के प्रभारी सीपी सिंह व बसपा के हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह पहुंचे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह कुराड़, डॉ. श्याम लाल व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र राणा ने हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 19 जिलों के प्रभारी व अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत करीब 11 बजे हुई। इसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बात रखी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए रामजी गौतम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें। पार्टी के साथ सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जाए ताकि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को चरितार्थ किया जा सके। सदस्यता अभियान का काम अभी करीब 50 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसे शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनने जा रही है, जिसका हरियाणा वासियों की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट गुरमुख सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेशानुसार प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें युवाओं, महिलाओं, मजदूर व किसान आदि सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिल रही है। विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह कुराड़ ने कहा कि वर्तमान सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। इस सरकार में अनुसूचित वर्ग पर जुल्म बढ़ा है। जिलाध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि बैठक में कोरोना के दिशा निर्देशों का विशेष ख्याल रखा गया। इस दौरान रामवास कर्णवाल, प्रदेश सचिव राजबाला, जिलाध्यक्ष मीना, विधानसभा अध्यक्ष पवन कुमार व रामकुमार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed