{"_id":"660b2938ae0bbe93ec075c87","slug":"brokers-staged-a-two-hour-symbolic-protest-against-the-government-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-116053-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आढ़तियों ने दिया सरकार के खिलाफ दो घंटे का सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आढ़तियों ने दिया सरकार के खिलाफ दो घंटे का सांकेतिक धरना
Tue, 02 Apr 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार मंडी व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करना चाहती है। पिछले चार-पांच साल से सरकार और आढ़तियों के बीच बातचीत चल रही थी, लेकिन सरकार की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम नहीं मिल पाया। इस कारण प्रदेश भर के आढ़तियों ने एक अप्रैल से मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक हड़ताल व धरना प्रदर्शन शुरू किया जो पांच अप्रैल तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गेहूं के खरीद मूल्य 2200 रुपये प्रति क्विंटल पर उन्हें 55 रुपये की आढ़त प्राप्त होती थी, परंतु अब उन्हें 45 रुपये 88 पैसे प्रति क्विंटल मूल्य राशि की दर से आढ़त मिल रही है।
सरकार गेहूं ओर सरसों की खरीद पर ढाई प्रतिशत दे आढ़त : हरिकेश
बाबैन। अनाज मंडी में आढ़तियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडी प्रधान हरिकेश सैनी ने की। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन व धरने के दौरान मंडी प्रधान सैनी ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन एक अप्रैल से लेकर पांच अप्रैल तक हर रोज दो घंटे मार्किट कमेटी कार्यालय में किया जाएगा। गेहूं की खरीद पर आढ़तियों को ढाई प्रतिशत पूरी आढ़त देनी चाहिए तथा सरसों की खरीद मंडी में आढ़तियों द्वारा होनी चाहिए और उस पर भी अढ़ाई प्रतिशत आढ़त मिलनी चाहिए।
इस मौके पर पूर्व मंडी प्रधान लाभ सिंह, मंडी उप प्रधान कृष्ण गोयल, कौशल सैनी, राज मक्कड़, बलिहार सिंह, उपदेश शर्मा, जगदीश ढीगड़ा, अशोक सैनी, मोहन लाल, कर्मजीत सिंह, सोनू, लवली, नीरज मितल, संदीप गोयल आदि मौजूद रहे।