{"_id":"648e0cdcfc1a474acd06b33c","slug":"bribery-accused-taken-on-one-day-remand-kurukshetra-news-c-18-1-151825-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रिश्वत के आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रिश्वत के आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निर्माण शाखा के एक्सईएन को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी को रविवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को एक्सईएन पंकज शर्मा को ठेकेदार से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने ये रकम करीब एक करोड़ 20 लाख के बिल जारी करने की एवज में मांगी थी।
ठेकेदार ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि उसके बिल जारी करवाने की एवज में एक्सईएन पंकज शर्मा ने सात लाख 20 हजार की मांग की थी। साढ़े तीन लाख रुपये वह दे भी चुका है। विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को रविवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।