फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bribe, three thousand, electricity employee, arrest, police, kurukshetra

तीन हजार रुपये की रिश्वत लेता बिजली कर्मी गिरफ्तार

Tue, 09 May 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 09 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन

विजिलेंस विभाग की टीम ने सोमवार रात को बिजली निगम के एक कर्मचारी को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कर्मी पर आरोप है कि उसने बिजली मीटर की रीडिंग ठीक करने के नाम पर उपभोक्ता से तीन हजार रुपये की डिमांड की थी। जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र वासी एक बिजली उपभोक्ता ने विजिलेंस को उक्त कर्मचारी की शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार ईश्वर चंद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस टीम में विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर राजकुमार और अन्य स्टाफ भी शामिल किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को झांसा रोड पर एक मैरिज पैलेस के निकट उपरोक्त राशि देने के लिए बुलाया गया था। यहां पहुंचने पर तीन हजार रुपये की राशि लेते हुए विजिलेंस टीम ने सुरेश कुमार नाम के उक्त बिजली कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से विजिलेंस ने तीन हजार रुपये की राशि भी बरामद की है। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed