फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   break the lockdown rules, police arrested 102 people

लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस सख्त, 102 गिरफ्तार, 102 वाहन जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
break the lockdown rules, police arrested 102 people
पुलिस लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वाले 102 लोगों को हवालात खिला चुकी हैं। यही नहीं 102 वाहन भी जब्त किए हैं। इसके अलावा बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को पुलिस ने 4618 चालान भी काटे और 78 के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण में 19 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। लॉकडाउन तोडना अब जुर्म की श्रेणी में शामिल हो गया है। इसलिए पुलिस ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्रथम चरण का लॉकडाउन तोड़ने पर 102 लोगों को गिरफ्तार किया और इतने ही वाहनों को पुलिस ने जब्त किया। हरियाणा सरकार की ओर से हर जिले में मास्क पहना अनिवार्य कर दिया है। मास्क के साथ रूमाल, कपड़ा या गमछे के साथ मुंह ढका होना चाहिए। इस पर पुलिस विशेष निगरानी रखे हुए है। मुंह न ढकने वालों पर पुलिस न केवल शिकंजा कस रही है बल्कि चालान भी थमा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं। कॉलोनियों, सेक्टरों व ग्रामीण क्षेत्रों में पांच से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर धारा-144 तोड़ने के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हर क्षेत्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है जो हर समय प्रशासन को रिपोर्ट देता है। उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर भी कसा शिकंजा
लॉकडाउन पर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। अवैध रूप से बिक रही शराब के साथ लाहन भी बरामद किया है। अभी तक पुलिस ने 2689 शराब की बोतलें बरामद की हैं, इनमें 162 बीयर की बोतलें भी शामिल हैं। यही नहीं 487 लीटर लाहन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed