फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brainstorming on creating new networks in the field of control and automation in NIT

Kurukshetra News: एनआईटी में नियंत्रण और स्वचालन के क्षेत्र में नए नेटवर्क बनाने पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on creating new networks in the field of control and automation in NIT
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में सिस्टम, नियंत्रण और स्वचालन विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी हैदराबाद के प्रो. एम विद्यासागर ने सिस्टम, नियंत्रण और स्वचालन विषय पर अपने विचार रखते हुए अपने अनुभव साझा किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व छात्र कुमुद वाधवा, महाप्रबंधक, एनएसजीएसएम-पीएमयू और आमोद जिंदल, चीफ इंजीनियरिंग, एचपीजीसीएल, हरियाणा ने अपने व्याख्यान रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता एनआईटी के कार्यवाहक निदेशक प्रो. आरके शर्मा ने की। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रमुख डॉ. अश्विनी शर्मा ने दर्शकों को विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

एनआईटी के प्रवक्ता प्रो. विकास मित्तल ने बताया कि देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से कुल 180 शोध पेपर प्राप्त हुए। इनमें से 78 पत्रों को सिस्टम कंट्रोल ऑटोमेशन के विभिन्न क्षेत्रों को छूने वाली मौखिक प्रस्तुति के लिए अनुशंसित किया गया था। सम्मेलन के सुचारू संचालन के लिए शिक्षाविदों की अध्यक्षता में 11 सत्रों में पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन की कार्यवाही स्प्रिंगर सीरीज स्कोपस के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में व्याख्यान नोट्स में प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन भारत और विदेशों के अकादमिक व अनुसंधान प्रयोगशालाओं, संस्थानों, उद्योगों के इंजीनियरों और वैज्ञानिकों को सिस्टम, नियंत्रण और स्वचालन के क्षेत्र में नए विकास पर नेटवर्क बनाने और तकनीकी जानकारी सांझा करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करेगा। इस मौके पर डॉ. लिली दीवान और डॉ. जे.एस. लाठर, डॉ. ज्योति ओहरी, डॉ. शशि भूषण सिंह, डॉ. मोनिका मित्तल, रूपांशी बत्रा, सुनीता चौहान, डॉ. एमपीआर प्रसाद, डॉ. जगन्नाथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed