फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brahmin community should unite for political, social and economic welfare: Rajkumar Sharma

राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक कल्याण के लिए एकजुट हो ब्राह्मण समाज : राजकुमार शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community should unite for political, social and economic welfare: Rajkumar Sharma
कुरुक्षेत्र। ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर जानकारी देते एडवोकेट राजकुमार शर्मा एवं अन्य। स्वयं - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी संदर्भ में शुक्रवार को भगवान परशुराम सेवा समिति ने पिपली में बैठक कर सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन

भगवान परशुराम ब्राह्मण संकल्प सम्मेलन का आयोजन 5 अप्रैल को लाडवा रोड स्थित निजी पैलेस में किया जाएगा। एडवोकेट राजकुमार शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और वर्तमान दौर की चुनौतियों पर आवाज बुलंद करना है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए समिति की ओर से क्षेत्र के प्रत्येक घर में निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज इस समय उपेक्षा का शिकार है। उनकी संख्याबल और निष्ठा के आधार पर उचित नेतृत्व और महत्व मिला नहीं मिल रहा। राजनीतिक पार्टियां अपने मंसूबे पूरे करके समाज को एक तरफ कर देती है। ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए आयोग तक गठित नहीं किया जा रहा। युवाओं पर रोजगार का संकट गहराया है। सरकार को इस ओर ध्यान दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के हलका लाडवा प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज नेता संजय विनायक जोशी और सफीदों विधायक दादा रामकुमार गौतम बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम में पहुंचेंगे। रामकुमार गौतम समाज के वरिष्ठ और प्रबुद्ध व्यक्ति हैं। सदन में जनता की बेबाकी से आवाज बुलंद करते हैं। सम्मेलन में भी समाज की आवाज बनेंगे। सभी ने सम्मेलन के लिए समाज से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर राजबीर शर्मा उड़ाना, प्रवीण शर्मा पिपली, अशोक शर्मा पिपली, शशि शर्मा पिपली, अजय शर्मा पिपली, महेंद्र शर्मा, प्रमोद कौशिक, राजकुमार शर्मा, वेदप्रकाश गादली और जेपी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर जानकारी देते एडवोकेट राजकुमार शर्मा एवं अन्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र। ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर जानकारी देते एडवोकेट राजकुमार शर्मा एवं अन्य। स्वयं- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed