फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brahmaswarup Brahmachari participated in Brahmasarovar Aarti.

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर आरती में शामिल हुए ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Brahmaswarup Brahmachari participated in Brahmasarovar Aarti.
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर की आरती में हिस्सा लेते ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी वअन्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी श्री जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं श्रद्धालुओं के साथ ब्रह्मसरोवर पर आयोजित आरती में शामिल हुए। श्री जयराम संस्थाओं के ट्रस्टी, प्रमुख उद्योगपति गिरधर डालमिया ने बड़ी श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ ब्रह्मसरोवर पर आरती की। गिरधर डालमिया ने कहा कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से धर्मनगरी एवं भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से उत्पन्न गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में आकर उन्हें बहुत शांति मिलती है। वह हर वर्ष कुरुक्षेत्र पहुंचते हैं। वह जयराम विद्यापीठ में कई अनुष्ठान भी करवा चुके हैं। गिरधर डालमिया को ब्रह्मसरोवर आरती एवं पूजन कात्यायनी माता मंदिर के पं. बलराम गौतम, पं. गोपाल कृष्ण गौतम, पं. अनिल गौतम, पं. सोमनाथ गौतम, पं. रुद्र गौतम सहित पराशक्ति साधक वेदपाठशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी विद्यार्थियों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न करवाई। इसी के साथ गिरधर डालमिया ने जयराम विद्यापीठ में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया। इस मौके पर खरैती लाल सिंगला, राजेश सिंगला, यशपाल, प्रवेश राणा, सतबीर कौशिक एवं रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed