फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brahmasarovar among 30 clean iconic places in the country, Kurukshetra

ब्रह्मसरोवर देश के 30 स्वच्छ आइकॉनिक स्थानों में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Brahmasarovar among 30 clean iconic places in the country, Kurukshetra
ऑनलाइन बैठक में हिस्सा लेते केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की तरफ से स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। इस कार्य को सीएसआर फंड के तहत पूरा किया जाएगा। इस योजना के लिए आईओसीएल की तरफ से 2 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने दी।
वे शुक्रवार को देर सायं पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के संयुक्त सचिव की ओर से ली गई बैठक के बाद पत्रकारों बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर को देश के 30 स्वच्छ आइकॉनिक स्थानों में शामिल किया गया है। यह कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। ब्रह्मसरोवर को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल के साथ एक समझौता किया गया है। इस समझौते के अनुसार जहां ब्रह्मसरोवर को खूबसूरत बनाया जाएगा वहीं स्वच्छता की दृष्टि से भी अनेकों कार्य किए जाएंगे। ब्रह्मसरोवर को पूर्णत: स्वच्छ बनाने के लिए एक योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इस योजना के अनुसार सीएसआर (कोऑपरेटिव सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड) में से पैसा खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल की तरफ से सारा कार्य किया जाएगा। मानद सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ब्रह्मसरोवर को एक बड़े प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया है। इससे पर्यटन और तीर्थ स्थली को विकसित करने के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। इस योजना को एक मिशन और विजन के तहत पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश, वैष्णो देवी व स्वर्ण मंदिर को भी 30 स्वच्छ आइकन की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed