फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bomb disposal squad conducts mock drill at Pehowa court complex.

Kurukshetra News: पिहोवा कोर्ट परिसर में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की मॉकड्रिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bomb disposal squad conducts mock drill at Pehowa court complex.
पिहोवा। कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल के दौरान बस खोजता कर्मी। प्रवक्ता
पिहोवा। पिहोवा कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड ने संयुक्त मॉकड्रिल की। इस दौरान कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की गई, साथ ही किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया। मॉकड्रिल का नेतृत्व बम डिस्पोजल स्क्वाड अंबाला के प्रभारी हितेंद्र और थाना शहर पिहोवा प्रभारी सुनील वत्स ने किया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की गहन जांच की। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता का परीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि इस प्रकार के सुरक्षा अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बनाए रखना और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करना है, इसके साथ ही विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। लोगों को भी किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की मॉकड्रिल और जांच अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed