{"_id":"691a1c7981bb3fb1ff097b04","slug":"body-of-an-elderly-woman-found-at-the-main-gate-of-the-railway-station-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-145452-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर वृद्ध महिला का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर वृद्ध महिला का शव मिला
Mon, 17 Nov 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास शुक्रवार को एक वृद्ध महिला का शव मिला। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद जीआरपी ने शव को एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया। जीआरपी के सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि स्टेशन के मुख्य द्वार के पास एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव को शिनाख्त के लिए एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया, 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 70 वर्ष होगी।
विज्ञापन