फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Blood donation can save many lives, Kurukshetra

रक्तदान से कई लोगों की बचा सकते हैं जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Blood donation can save many lives, Kurukshetra
अमर उजाला फाउंडेशन व गूंज वेलफेयर की क्लब केत शिविर में रक्त देते रक्तदाता। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन, गूंज वेलफेयर व रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रेडक्रॉस भवन में आयोजित शिविर का शुभारंभ उपायुक्त मुकुल कुमार ने किया। नगराधीश चंद्रकांत कटारिया ने भी आठवीं बार रक्तदान किया।
उपायुक्त ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान करके हम कई लोगों की जान को बचा सकते है। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि कुछ समय के अंदर ही नया रक्त बन जाता है। इसलिए एक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार, नगराधीश चंद्रकांत कटारिया, रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह, रेडक्रॉस के सहायक सचिव रमेश कुमार ने भारत मां की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके कारगिल दिवस पर शहीदों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपायुक्त ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, ब्लड बैंक के पूर्व तकनीशियन नरेश सैनी, गुलशन कुमार ग्रोवर, रमेश चौधरी, गूंज वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष रजत पांचाल, संजीव शर्मा, आकांक्षा, जसविंद्र, जगतार, अरविंद्र, बजलीत, देवशरण यादव, धर्मपाल, दीक्षा टंडन, हरपाल सिंह, अभिषेक पांचाल, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूंज वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष रजत पांचाल ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान उपायुक्त मुकुल कुमार ने क्लब के जल शक्ति अभियान का शुभारंभ किया।
राजेश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार हमारे शरीर के लिए खाना पीना जरूरी है उसी प्रकार समय-समय पर रक्तदान करना भी उतना ही आवश्यक है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। इससे हम किसी अनजान व्यक्ति की भी जान बचा सकते हैं।
शिविर में धर्मपाल ने दूसरी बार रक्तदान किया। बताया कि रक्तदान सभी को बढ़ चढ़कर करना चाहिए । इससे हमारा शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है।
पहली बार रक्तदान वाले श्रवण कुमार ने कहा कि युवाओं को रक्तदान करना चाहिए। कब किसी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत पड़ जाए जाए कुछ पता नहीं चलता, इसलिए हमारे ब्लड बैंक हमेशा रक्त से भरे रहने चाहिए।
अजय ने बताया कि वह 10 बार रक्तदान कर चुके हैं और आगे भी इसी प्रकार करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें कम से कम तीन महीनों में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
देवेंद्र ने बताया कि रक्त का दान करने से रक्तदान तो होगा ही, साथ ही साथ आपसी भाईचारे की भावना भी विकसित होती है। रक्तदान शिविर में अलग-अलग जगह से लोग रक्तदान करने के लिए आते हैं।
जॉनी ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का कार्य है। सभी लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वह अब हर तीन माह होते ही रक्तदान किया करेंगे।

सुरजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी को जीवनदान देता है, इसलिए इससे बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी परिवार में खुशियां भर देगा। यही हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है।

शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते उपायुक्त मुकुल कुमार।  संवाद

शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed